गरीब लोग ज्यादा अध्यात्मिक नही होते है, क्योकि मनुष्य जब गरीब रहता है, तो वह उसकी सबसे पहले माँग खाना होता है , जब पेट भरेगा तभी तो कोई भजन और अधिक अध्यात्मिक उन्नति करेगा यार।
आप कहेंगे भूख से तड़पते व्यक्ति को की आप अध्यात्म राह में जाओ तो वह सायद ही जायेगा ,जब तक मनुष्य अपने जीवन में अपने मूल भूत जरूरत को पुरा नही कर लेता है, तब तक मनुष्य अपने जीवन में अध्यात्म जीवन में प्रवेश नही कर सकता है।
पूजा करना अलग बात है, अध्यात्म जगत का बात ही अलग है, क्योकि भूखा पेट भजन नही होता है, जब व्यक्ति गरीब होता है, तो उसकी सबसे पहली जरूरत है, की वह पैसा कमाए और उसका खाना वगेरा ले और अपना और अपने परिवार का पेट भरे, इसी कारण तो एक भी अत्मज्ञानि गरीब घर से पैदा नही हुआ है।
क्योकि जब मनुष्य भूख से उपर उठता है, या गरीबी से अमीरी में जाता है, जिस स्थिति मे उसे खाना बहुत ही आसानी से मिल जाता है, या वह व्यक्ति अमीर हो जाता है, वही व्यक्ति ही जब कोई चीज की कमी नही होने पर ही विचार करता है, और इस प्रकार से विचार से ज्ञान बढ़ता है, और इस प्रकार से मनुष्य अपने अध्यात्म जीवन में आगे बढ़ पाता है।
बुद्धा -महावीर ही क्यों आत्मज्ञान को उपलब्ध हुवे।
यदि हम बुद्ध और महावीर को देखे तो हमे समझ आता है, की दोनों बुद्ध और महावीर राजा के बेटे थे, जिनकी कोई चीज की लालशा नही थी, तभी वे अन्य विषय में सोच पाए।
महावीर और बुद्ध राजा के बेटा होने के कारण इन लोगों को खाना का कमी था, ना पीने का कमी था, ऐसा कोई भी चीज का कमी नही था, हर चीज से परिपूर्ण थे।
यदि महावीर और बुद्ध भी गरीब घर मे पैदा होते तो उनका पहला उद्देश्य अपना पेट भरना होता, उसके बाद दूसरा उद्देश्य पैसा कमाना होता और इस प्रकार से महावीर और बुद्ध भी अत्मज्ञान को प्राप्त नही कर पाते और समाज में उलझ कर रह जाते।
इस प्रकार से हम समझ सकते है, की राम भी राजा का बेटा था, कृष्ण भी राजा का ही बेटा था, इसी कारण ये लोग आत्मज्ञान को उपलब्ध हो पाए, क्योकि इन लोगों के पास किसी चीज की कमी ही नही थी यार। इस कारण ये लोग अध्यात्म जगत के शिखर पर पहुँच पाए। इसीलिए गरीब लोग अध्यात्म जगत में ज्यादा उपर नही जा पाते ही।
यदि राम भगवान और कृष्णा भगवान भी अपने जीवन में गरीब घर पैदा होते तो मुझे नही लगता है, की राम और कृष्ण भी इनता उपर अध्यात्म के शिखर पर पहुँच पाते ।
क्योकि जब मनुष्य के पास किसी भी चीज की कमी होती है, तो वह उसी चीज के पीछे पढ़ जाता है, money, sex, food और बहुत से चीज गाड़ी मोटर कुछ भी हो सकता है। इस प्रकार से समाज में गरीब व्यक्ति ज्यादा अध्यात्मिक नही हो पाता है। यदि मेहनत करे तो वह भी अध्यात्मिक उन्नति कर सकता है।
गरीब लोग अध्यात्म जगत मे प्रवेश कैसे कर सकते है।
यदि गरीब मनुष्य अपने गरीबी और भुखमरी को दूर करले तो वह व्यक्ति अवस्य ही, अपने जीवन में अध्यात्म जगत मे प्रवेश पाकर अपने जीवन को बेहतर बन सकता है।
यदि आप धन कमाकर अपने भुखमरी धन की लालशा सेक्स desire को दूर करके या इन सब चीजो से जिस दिन आपका मन ऊब जाए तब ही आप अन्य रास्ता अवस्य ही खोजेंगे।और इस प्रकार आप अवस्य ही अध्यात्म जगत मे आ सकते है, जब आप इस प्रकार से मेहनत करके अपने गरीबी को दूर करले फिर आप रोज ध्यान करे और अपने मन मे किसो भी प्रकार का इच्छा ना रखे, अपने मन में शांति रखे।
और हर रोज ध्यान करे, इस प्रकार से आप अध्यात्म जगत मे आसानी से प्रवेश कर सकते है, और आप अत्मज्ञानि हो सकते है।
कबीर दास जी जुलाह के बेटे थे, जिन्होंने आत्मज्ञान प्राप्त करके पुरा दुनिया को हिला के रख दिया। उनका ज्ञान बड़े बड़े collage मे बच्चो को समझाया जाता है, क्योकि कबीर जैसा महान व्यक्ति हुआ ही नही है यार, कोई।
यदि आप कबीरदास को जानते है, तो आप उनको पढ़ कर अपने जिंदगी को अध्यात्मिक बना सकते है। क्योकि कबीर भी अत्मज्ञान को प्राप्त मनुष्य थे, जिन्होंने अत्मज्ञान से अपने जिंदगी को बदल कर रख दिया।
कबीर भी एक जुलाह के बेटे थे, जिन्होंने अपनी गरीबी दूर की और अपने मन को कंट्रोल करके अत्मज्ञान को प्राप्त हो गए।
निष्कर्ष :-
यदि मनुष्य भूखा रहेगा तो कैसे अध्यात्म जीवन मे उन्नति कर पायेगा यार, यदि किसी भी व्यक्ति को अध्यात्म जगत मे उन्नति करना है, तो उसके खाने के या पेट भरने के लिए साधन होना ही चाहिए।
पेट भरने के बाद वह व्यक्ति अपने मन को ध्यान द्वारा कंट्रोल कर सकता है , और अध्यात्म जीवन मे आगे बढ़कर आत्मज्ञान को उपलब्ध हो सकता है, कबीर दास जी भी गरीब घर पैदा हुवे थे।
और उन्होंने ध्यान द्वारा अपने मन को कंट्रोल करके संसार को बहुत ही मुल्यवाँन ज्ञान देकर चले गए। जयहिंद।
4 faq प्रश्न उत्तर।
1. Kaise हम ध्यान करके अपने जीवन को बेहतर बना कर हम अपने जिंदगी में सफल हो सकते है?
2. कैसे हम अपने जीवन मे अध्यात्म की शक्ति को जान सकते है, और अपने जिंदगी को बदल सकते है?
Ans. अध्यात्म कि शक्ति क्या है? अध्यात्म जीवन के लाभ के बारे मे जानिए । hindime.
3. कैसे मनुष्य अपने जिंदगी में बहुत ज्यादा अमीर हो सकता है, जानिए इस रहस्य को।
4. हम कैसे अपने जिंदगी मे बहुत ज्यादा सफल हो सकते है, जानिए इस रहस्य को?
मेरी बातों को इतना ध्यान से पढे मै बहुत ही अनुगृहीत हूँ, मै आपके भीतर बैठे परम पिता परमात्मा को सादर प्रणाम करता हूँ। मेरा प्रणाम स्वीकार करें । धन्यवाद ।
Comment करके अपना प्रेम मुझ तक जरूर भेजे l share करे जिससे सब लोग अपनी जिंदगी बदल सके यार।